राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती हो सकती है रद्द , सरकार द्वारा भर्ती नए सिरे से करवाने की सम्भावना

राजस्थान में पिक पिछले कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल कहत होने का नाम ही नहीं ले रही | जिससे पुरे राज्य की सफाई व्यवस्था बदतर हो गई है | रिपोर्ट के अनुसार वाल्मीकि समाज ने सफाई कर्मचारी भर्ती में उनको प्राथमिकता देने पर अड़े हुए है | और अपनी मांग को लेकर वाल्मीकि समाज ने आन्दोलन छेड़ा रखा है | राज्य सरकार ने सफाई कर्मचारी भर्ती के विरुद्ध हो रहे विरोध को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है | सरकार के इस फैसले से साफ साफ लग रहा है की स्वायत्त शासन विभाग द्वारा सफाई कर्मचारी भर्ती रद्द करने के मुंड है | और इस भर्ती को नए सिरे से आयोजित करने की योजना है|

विभाग द्वारा सफाई कर्मचारी के 24787 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था | जिसमे लगभग 9 लाख 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियो ने आवेदन किया था | जिसमे गैर वाल्मीकि समाज के युवाओ की संख्या सबसे ज्यादा है | लेकिन आचार संहिता लगने की वजह से भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। इसके बाद राज्य की नई बीजेपी सरकार ने एक बार फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर युवाओं से आवेदन मांगे थे। नई विज्ञप्ति के मुताबिक उम्मीदवारों का चयन लॉटरी से किया जाना है जिसमें वैकेंसी से तीन गुना अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। लेकिन भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ने से पहले ही वाल्मीकि समाज ने आन्दोलन छेड़ दिया|

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने कहा है कि वाल्मीकि समाज अपनी जायज मांग को लेकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहा है। जब तक सरकार हमारी सभी मांगों को पूरा नहीं करती हम हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। लेकिन बताया जा रहा है कि स्वायत्त शासन विभाग अब सफाई कर्मचारी भर्ती नए सिरे से करवाने की योजना बना रहा है। भजनलाल सरकार के इस फैसले के बाद 12 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने की संभावना है। और अब आगे सफाई कर्मचारी भर्ती 25 हजार पदों पर होने की संभावना है |

सफाईकर्मियों की भर्ती के नियमो में कई बार हुए संशोधन

सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए समय समय पर विभाग द्वारा कई बार संशोधन किया गया है | आप को बता दे की 2012 के नियम के मुताबिक नगर निकायों के दो साल के अनुभव की योग्यता रखी गई थी। इसके बाद 11 अप्रैल 2018 को पुनः संशोधन कर दो साल के स्थान पर एक वर्ष अनुभव कर दिया गया तथा दो बच्चों का प्रावधान जोड़ा गया | और 2023 में सफाई कार्मचारी भर्ती लोटरी के माध्यम से करवाने के नियम बनाये गए | और इसमे आठ जून को प्रायोगिक परीक्षा का प्रावधान भी जोड़ा गया| लेकिन अब सरकार किस नियमो के आधार पर सफाई कार्मचारी भर्ती को पूरा करेगा |

Leave a Comment